चन्दौली
एनसीसी कैडेटों को सिकल सेल एनीमिया के प्रति किया गया जागरूक

सकलडीहा (चंदौली)। 91 बटालियन के समादेश अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने छात्रों को जानकारी दी। अंत में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पॉलीथिन निषेध दिवस भी मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया वंशानुगत रोग है जो माता-पिता से बच्चे में आता है। यह एक गंभीर बीमारी है। इससे प्रारंभ से बचने के लिए माता-पिता के जीन का चेकअप वैवाहिक जीवन से पूर्व हो तो बचा जा सकता है। साथ ही अगर हो भी गया तो सावधानीपूर्वक जीवन जिया जा सकता है।
वहीं प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि आज कैप्टन मनोज पांडेय की पुण्यतिथि है, जिन्होंने कारगिल विजय में महत्वपूर्ण भागीदारी करते हुए शहीद हुए।
इसके पूर्व डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. संतोष विश्वकर्मा और कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस उद्देश्य से आपको यहां एकत्रित किया गया है, उसको जन-जन के बीच जाकर, पास-पड़ोस व अपने घरों में लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे उद्देश्य को पूर्ण किया जाए। क्योंकि यह जीवन से जुड़ा हुआ है, जीवन रोगविहीन रहे, इसका ध्यान रखना होगा। जब दिनचर्या संतुलित होगी तो शरीर भी स्वस्थ्य और खुशहाल होगा।
इस मौके पर कैडेट सर्वेश कुमार, कुनाल कुमार, राकिब, आदर्श लहरी, रूबी कुमारी, पायल सहित अन्य कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।