Connect with us

वाराणसी

एनडीआरएफ टीम ने कुएं में गिरे व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: थाना चोलापुर, जनपद- वाराणसी के अंतर्गत ग्राम कटारी में 50 फीट गहरे कुएं में एक व्यक्ति गिर गया था जिसे निकालने के लिए दूसरा व्यक्ति कुएं में उतरा और वह भी कुएं में फंस गया। ज़िला प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी गौतम बुद्ध भवन, चौकाघाट स्थित एनडीआरएफ को दी गई।

Loading...

मनोज कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक के निर्देशन में एनडीआरएफ टीम को तुरन्त घटनास्थल के लये रवाना किया गया। टीम ने घटना स्थल पर पहुँच कर रोप रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से कुएं में फंसे एक व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला और दूसरा व्यक्ति अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। जिसे स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जीवित निकाले गए व्यक्ति का नाम सुनील राम, उम्र 40 वर्ष और अचेत व्यक्ति का नाम रामचंद्र विश्वकर्मा, उम्र-65 वर्ष दोनों गांव-कटारी, चोलापुर के रहने वाले हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page