Connect with us

वाराणसी

एडीएम सिटी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, लोगो राहत सामग्री उपलब्ध कराई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के कुशल निर्देशन में एडीएम सिटी गुलाब चंद्र ने रविवार को मारुति नगर, सामने घाट, अस्सी घाट, नगवा आदि बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री, पेयजल व्यवस्था इत्यादि का वितरण किया। प्रभावित क्षेत्र के व्यक्तियों के आने जाने हेतु पर्याप्त मोटर वोटों की व्यवस्था की गई है। उक्त क्षेत्रों के प्रभावित व्यक्तियों हेतु बनाए गए शेल्टर होम में गोयनका संस्कृत विद्यालय में 154 तथा प्राथमिक पाठशाला नगला में कुल 30 व्यक्तियों द्वारा शरण प्राप्त की जिनकी खाने-पीने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page