राज्य-राजधानी
उपराष्ट्रपति की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में भर्ती
Loading...
Loading...
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद देर रात करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया।
फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
Loading...
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति को क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी एम्स पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
Continue Reading
