Connect with us

पूर्वांचल

उपजिलाधिकारी मड़िहान ने किया सहकारी समिति पचोखरा खूर्द का औचक निरीक्षण

Published

on

मिर्जापुर। उपजिलाधिकारी मड़िहान, युगांतर त्रिपाठी ने मड़िहान तहसील क्षेत्र स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति पचोखरा खूर्द के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान समिति में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने गोदाम में उपलब्ध सामग्री का गहनता से परीक्षण किया और समिति के सचिव बिन्दु मिश्रा से कैश बुक और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जनहित में बेहतर व्यवस्थाओं पर ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए।

धान क्रय केंद्र पर हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को फटकार लगाई। किसानों ने शिकायत की थी कि धान क्रय केंद्र पर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। धान में नमी का बहाना बनाकर उसे सुखाने का दबाव डाला जाता है, जिससे किसानों को असुविधा होती है।

इसके अलावा, समय-समय पर खाद की अनुपलब्धता भी किसानों के लिए समस्या बनती है। उपजिलाधिकारी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समिति के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों के साथ उचित व्यवहार किया जाए और सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए।

उपजिलाधिकारी ने अन्नदाता किसानों के प्रति हो रहे अनादर पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए समिति की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की शिकायतें मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page