गाजीपुर
उपकेंद्र पर बदले जाएंगे पुराने पैनल, आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Loading...
Loading...
जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को पुराने और जर्जर पैनलों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे (या कार्य पूर्ण होने तक) विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र पर तीन नए और अत्याधुनिक पैनलों की स्थापना की जानी है।
अवर अभियंता (जेई) इंद्रजीत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने पैनलों के स्थान पर नए पैनलों को स्थापित किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य को यथासंभव शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को अधिक समय तक असुविधा न हो।
Loading...
अभियंता पटेल ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
Continue Reading
