Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग: तीसरे सीजन का चयन परीक्षण संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की होगी भागीदारी

वाराणसी (जयदेश)। पार्वती वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम, सिगरा में उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का अंतिम चयन परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गुरुवार की सुबह से ही विभिन्न मंडलों में पूर्व में चयनित खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नोएडा, कानपुर, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी और गोरखपुर जैसे स्थानों से चयनित लगभग 150 खिलाड़ियों ने इस प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय सचिव महेंद्र गुप्ता के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य लीग का आयोजन 19 जनवरी से 26 जनवरी 2025 के बीच वाराणसी के सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। लीग में विभिन्न टीमों का गठन कर पाँच लाख रुपये की पुरस्कार राशि के लिए मुकाबला होगा।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पूर्व और वर्तमान राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप (संतोष ट्रॉफी) में भाग लेने वाले अनुभवी खिलाड़ी शामिल होंगे साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में जाने-माने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement

इनमें सम्शी रजा, मुस्ताक अली, विनोद कुमार कनौजिया, भैरव दत्त, प्रतीक सिसोदिया, सचिन श्रीवास्तव, मुरली मनोहर जायसवाल, सफीर अहमद और प्रहलाद रावत जैसी हस्तियों ने अपनी विशेषज्ञता के साथ खिलाड़ियों का आकलन किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page