Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

पेंशनर्स की 11 सूत्रीय मांगों पर जोर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, शाखा-वाराणसी की मासिक बैठक आज डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, पीडब्ल्यूडी, वाराणसी में जिलाध्यक्ष इं. एस. डी. मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिलामंत्री अवध नारायण पाण्डेय ने किया।

बैठक की शुरुआत नए सदस्यों के परिचय और स्वागत से हुई। इसके बाद नवंबर और दिसंबर में जन्मे पेंशनर्स का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवनियुक्त जोनल अध्यक्ष हीरालाल जी का अभिनंदन किया गया। जिलामंत्री ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सदन में प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।

बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 2025-26 के बजट में बारह लाख रुपये तक की आय को कर-मुक्त किए जाने के फैसले की सराहना की और प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा, लंबे समय से लंबित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा हुई, जिसमें पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि को 11 वर्ष तक सीमित करने, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5%, 10% और 15% की वृद्धि देने, रेलवे और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में पूर्व की भांति पेंशनर्स को छूट देने की मांग प्रमुख रही।

Advertisement

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संस्था के प्रतिनिधि आगामी 11 फरवरी 2025 को शासन स्तर पर होने वाली पेंशनर्स सलाहकार समिति की बैठक में इन मांगों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। साथ ही, 17 दिसंबर 2024 को पेंशनर्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता न किए जाने और समुचित स्थान पर आयोजन न कराए जाने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की गई।

इस अवसर पर इं. शमसुल आरेफिन, देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, हीरालाल, डॉ. परमहंस मिश्र, इं. आर. पी. मिश्र, एस. एस. पी. विश्वकर्मा, हीरालाल प्रसाद, एस. एन. मणि, अमरदेव और रामजग सहित कई वरिष्ठ पेंशनर्स ने अपने विचार व्यक्त किए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page