Connect with us

वाराणसी

ई-रिक्शा में सफर के दौरान महिला के बैग से 69 हजार रुपये चोरी, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से 69 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने अज्ञात महिला पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकबूल आलम मार्ग निवासी ममता मौर्या पांडेयपुर स्थित इंडियन बैंक से 69 हजार रुपये निकालकर ई-रिक्शा से कचहरी की ओर जा रही थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी सगी बहन और भतीजी भी मौजूद थीं। रास्ते में एक बुर्का पहने महिला, जो अपने साथ करीब पांच वर्ष के बच्चे को गोद में लिए थी, ई-रिक्शा में आकर बैठ गई।

Loading...

यात्रा के दौरान बातचीत के बीच किसी ने मौका पाकर महिला के बैग से 69 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और अज्ञात महिला पर शक जताया।

इस संबंध में थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page