Connect with us

दुर्घटना

ई-रिक्शा पर पलटा गन्ना लदा ट्राला, दंपती की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। बस्‍ती-अयोध्या फोरलेन पर फुटहिया चौराहे के पास बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे हुए दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। नगर पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय भगवानदीन और उनकी पत्नी 65 वर्षीय सोना देवी निवासी सकरावल रसूलपुर, थाना अलीगंज, अंबेडकरनगर के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार गन्ना लदा मालवाहक ट्राला अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया, जिसकी चपेट में सामने से आ रहा ई-रिक्शा आ गया। ई-रिक्शा चालक अपनी पत्नी को बैठाकर अंबेडकरनगर की तरफ से बस्ती आ रहा था। ट्राले के भारी वजन के नीचे दबने से ई-रिक्शा पूरी तरह पिचक गया। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

Loading...

हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर नगर कोतवाली के एसओ विश्वमोहन राय तत्काल मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्राले को हटाकर ई-रिक्शा में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और दोनों को सदर अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद ट्राला हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

पुलिस ने बताया कि ट्राला को कब्जे में लेकर उसके मालिक और चालक की पहचान वाहन के नंबर के आधार पर की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page