Connect with us

वाराणसी

ईश्वर देव मिश्र एकादश ने जीता खिताब

Published

on

Loading...
Loading...

कनिष्क देव गोरा वाला मीडिया क्रिकेट के फाइनल में विद्या भास्कर एकादश पराजित

वाराणसी। ईश्वर देव मिश्र एकादश ने शुक्रवार को 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्या भास्कर एकादश को 32 रनों से मात देकर चैंपियन का ताज पहना। यह प्रतियोगिता डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में आयोजित की गई थी।

ईश्वर देव मिश्र एकादश की धमाकेदार बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए ईश्वर देव मिश्र एकादश ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सोनू ने 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए, जबकि इरफान ने 30 गेंदों में 7 चौके लगाकर नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली। विद्या भास्कर एकादश की गेंदबाजी में सुब्रतो मुखर्जी ने 3 और अभिषेक कुमार ने 2 विकेट झटके।

जवाब में विद्या भास्कर एकादश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। राहुल सिंह ने 30 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक कुमार ने 23 रन बनाए। ईश्वर देव मिश्र एकादश के गेंदबाज इरफान ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नाग पाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार इरफान खान को दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दीनबंधु राय और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विनय शंकर सिंह चुने गए।

Advertisement

सोनू कुमार को फाइनल में अर्धशतक लगाने के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। इरफान खान, अमित मिश्रा, दीनबंधु राय और विनय शंकर सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कारों से नवाजा गया। इस अवसर पर वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक कृष्ण बहादुर रावत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह-संयोजक रोहित चतुर्वेदी और पंकज त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज, महामंत्री अखिलेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष विकास पाठक, केडीएन, योगेश कुमार गुप्त और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page