वाराणसी
इस बार काशी की जनता इंडिया गठबंधन के साथ : अजय राय
वाराणसी। जैसे-जैसे लोकसभा के मतदान का समय निकट आ रहा चुनावी रंग अपने पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में नरिया पर समजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद कमल पटेल के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया।

सभा में अजय राय ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ललकारते हुए कहा की इस बार काशी की जनता india गठबंधन के साथ है, आगामी 4 जून को आप देखेंगे कि इस बार गठबंधन की सरकार बन रही है। सभा में पूर्व पार्षद कमल पटेल ने भी अपने विचार रखे।
सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल श्रीवास्तव, पूजा यादव,शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता, युवजन सभा के महासचिव गौरव श्रीवास्तव, अजय पटेल,दिनेश पटेल, शशि मौर्य,अजीत पटेल, महेश यादव,संजय कुमार, बनारसी उज्जवल अग्रवाल, मुर्तजा आलम, अंशुमान चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।
