Connect with us

वायरल

इस दिन तक नि:शुल्क अपडेट करा सकेंगे आधार

Published

on

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निशुल्क आधार अपडेट की समय सीमा 90 दिन बढ़ाकर 14 दिसंबर, 2024 तक कर दी है। पहले अंतिम तिथि 14 सितंबर थी। कार्डधारक अगले 90 दिनों तक बिना शुल्क के आधार में अपडेट करा सकते हैं। हालांकि, यह सेवा सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध है।

आधार केंद्र जाकर कोई जानकारी अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए शुल्क देना होगा। अगर आप 14 दिसंबर की समयसीमा से चूक जाते हैं तो आपको अपने आधार विवरण को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए राशन कार्ड, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और पासबुक जैसे कुछ दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page