Connect with us

पूर्वांचल

आवारा पशुओं को गो आश्रय भेजने का निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ के अपर जिलाधिकारी ने की कई परियोजनाओं की समीक्षा

मऊ में अपर जिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह की अध्यक्षता में नगरीय निकायों में चल रही विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को नालों की सफाई लगातार बनाए रखने नियमित फॉगिंग और एंटी लारवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए ताकि संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।

उन्होंने गो आश्रय स्थलों पर जानवरों के लिए उचित मात्रा में भूसा, चोकर, हरा चारा और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। अपर जिलाधिकारी ने छुट्टा पशुओं की निगरानी रखने और उन्हें तत्काल निकटतम गो आश्रय स्थल में भेजने की दिशा में कड़ी चेतावनी दी ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

शीतलहर के मौसम को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरों और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही कान्हा गौशाला योजना के तहत चिरैयाकोट, अमिला, मधुबन और दोहरीघाट में निर्माणाधीन गौशालाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को नगरीय योजनाओं का समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके ।से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की सलाह दी। ‌बैठक में स्वच्छ भारत मिशन शहरी, पॉलिथीन जब्ती, अवैध टैक्सी स्टैंड, अमृत सरोवर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना और अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा पीएम स्वनिधि और स्वनिधि से समृद्धि तक योजनाओं के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस बैठक में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार समेत सभी नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page