Connect with us

चन्दौली

आलोक इंटर कॉलेज में श्रद्धा व विश्वास के साथ मनी देव दीपावली

Published

on

चंदौली। आस्था व विश्वास का पर्व कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली बुधवार को आलोक इंटर कॉलेज के परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. आनंद बहादुर के नेतृत्व में पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था। साथ ही सायंकाल में सैकड़ों दीप जलाकर देव दीपावली का पर्व मनाया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. आनंद बहादुर ने कहा कि भगवान शिव ने आज ही के दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। इस पर स्वर्ग के सभी देवता काशी के पवित्र गंगा तट पर आकर दिया जलाकर उत्सव मनाए थे। तभी से देव दीपावली का पर्व मनाया जाने लगा। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक यह पर्व देव दीपावली सभी के जीवन में नई चेतना और खुशियों का संचार करे।

इस मौके पर प्रबंधक डॉ. आजाद बहादुर सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page