Connect with us

वाराणसी

आराजी लाइन ब्लॉक पर किसानों का हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब (वाराणसी)। आराजी लाइन विकासखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि, मत्स्य, पशुपालन और उद्यान क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा राजमन पाल को गेहूं में सर्वाधिक उत्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। मत्स्य पालन में ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अमित कुमार सिंह को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पशुपालन के क्षेत्र में संजय कुमार उपाध्याय और उद्यान क्षेत्र में राम सकल को पुरस्कार दिया गया। सभी सम्मानित किसानों को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई।

Loading...

इस अवसर पर एडीओ कृषि अश्विनी सिंह ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और खेती में नवाचार लाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिंह, रविंद्र कुमार पटेल, सुशील कुमार, मुकेश कुमार पटेल, प्रेमचंद पटेल और जनार्दन सिंह समेत कई किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई और क्षेत्र के अन्य किसानों को प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page