वाराणसी
आरपीएफ ने 16 लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
Loading...
Loading...
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाते हुए पांच अवैध वेंडरों समेत कुल 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया के नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर 8 चालकों का चालान किया गया।
पटना–सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 2 तथा सद्भावना एक्सप्रेस में 3 अवैध वेंडर पकड़े गए। प्लेटफॉर्म नंबर 10 और 11 पर अशांति फैलाने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
Loading...
जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर वाराणसी–लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में 2 सपेरों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बरामद तीन दोमुंहे सांपों को वन विभाग को सौंप दिया गया।
Continue Reading
