Connect with us

चन्दौली

आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के वीर जवानों को किया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जहां एक ओर दुनिया भर में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा था, वहीं पीडीडीयू नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के अमर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन किया।

परिवर्तन सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने इस दिन को “काला दिन” करार देते हुए कहा कि पुलवामा के सैनिकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिला उद्योग मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने वीर जवानों की कुर्बानी को सलाम करते हुए कहा कि हमारे सैनिक दिन-रात सीमाओं की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, जिससे हम सभी चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading...

श्रद्धांजलि सभा में कुंदन सिंह (मंडल अध्यक्ष), राज कुमार जायसवाल, चंद्र प्रकाश पप्पू, राजीव गुप्ता, अंकित जी (जिला प्रचारक), बुल्लू यादव, सौरभ चंद्रा, विकास वर्मा और चंदा सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page