Connect with us

मिर्ज़ापुर

आपातकाल के संघर्षशील नेताओं से मिले भाजपा नेता मनोज जायसवाल

Published

on

लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को किया सम्मानित

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार नगर पूर्वी मंडल द्वारा शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने अनगढ़ वार्ड में भ्रमण कर आपातकाल के समय लोकतंत्र की रक्षा करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके योगदान को याद किया।

मनोज जायसवाल ने कहा कि, “भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की भावना पर कार्य करती है। हमारी सरकार संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने 25 जून 1975 को लागू की गई आपातकाल की स्थिति को देश के लोकतंत्र पर हमला बताया। जायसवाल ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता की भूख में संविधान को ताक पर रखकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचलने का प्रयास किया था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान विपक्षी दलों के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था, प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई थी और देशभर के चुनाव रद्द कर दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद देश के नागरिक और लोकतंत्र प्रेमी कार्यकर्ता तानाशाही के आगे नहीं झुके।

आपातकाल सेनानियों से की मुलाकात
मनोज जायसवाल ने इस अवसर पर आपातकाल के समय लोकतंत्र की लड़ाई में सक्रिय रहे वरिष्ठजनों लालबहादुर सिंह, कमलाशंकर श्रीवास्तव, प्रभुनाथ बरनवाल के घर पहुंचकर उनसे संवाद किया और उस दौर की स्थितियों को जाना। साथ ही ननकु मुनीम, हीरालाल, स्व. गोपालदास चुनाहे, फूलचंद गुप्ता जैसे लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

भाजपा नेता ने सभी लोकतंत्र रक्षकों एवं उनके परिजनों को पार्टी का दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि भाजपा ऐसे सच्चे सिपाहियों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगी।

Advertisement

इस आयोजन में नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, प्रीतम केसरवानी, बाबूराम गुप्ता, गोवर्धन यादव, शिवांशु सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सोनू दुबे, अमित चंदेल, भरत लाल गुप्ता, अजय गुप्ता, कृष्ण कुमार, अरविंद गुप्ता, राजू गौतम, राजेंद्र यादव, प्रिंस केसरी, आशीष गुप्ता, राकेश साहू, गौरव गुप्ता, पवन मोदनवाल, आशीष दुबे, सौरभ मोदनवाल एवं मुरारीलाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa