Connect with us

मिर्ज़ापुर

आतंकवाद के खिलाफ एबीवीपी ने पुतला दहन कर व्यक्त किया आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मिर्जापुर द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोडवेज चौराहे पर इस्लामिक आतंकवाद लिखा हुआ पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

विद्यार्थी परिषद ने इस नृशंस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ कृत्य बताया। परिषद ने मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना प्रकट की और भारत सरकार से मांग की कि ऐसे क्रूर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को करारा जवाब दिया जाए।

प्रदर्शन के दौरान नगर मंत्री अनुभव केशरी, इकाई अध्यक्ष रिवेष, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अथर्व सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि देश की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

इस प्रदर्शन के माध्यम से ABVP ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरुद्ध युवाओं की चेतना सदैव सजग और सशक्त है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page