Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ में छात्रों को पुलिस प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ जनपद में गुरुवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 30 दिवसीय स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियेंशियल लर्निंग (एसपीईएल) कार्यक्रम के तहत 84 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रस्तावित है और इसके तहत छात्रों को पुलिस थानों में विभिन्न कानूनों, आपराधिक प्रक्रिया, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, यातायात नियंत्रण, कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में संज्ञानात्मक और लोक कौशल में सुधार करना है। 17 जनवरी 2025 को कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में किया गया था।

Loading...

आज के पंचम दिवस में 12 थानों (कोतवाली, सिधारी, रानी की सराय, कंधरापुर, मुबारकपुर, जहानागंज, निजामाबाद, गंभीरपुर, देवगाँव, जीयनपुर, तहबरपुर, और सरायमीर) में विभिन्न कॉलेजों के 84 छात्रों को राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियानों जैसे मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई और हेल्पलाइनों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page