Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ : महिला आयोग की जनसुनवाई 13 को 

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या 13 फरवरी 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुलिस लाइन, आजमगढ़ के सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विभिन्न जिलों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या उनके प्रतिनिधि, महिला थाना प्रभारी और संबंधित क्षेत्राधिकारी भी शामिल रहेंगे।

Loading...

अगर किसी महिला को घरेलू हिंसा या किसी अन्य प्रकार की समस्या है और उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, तो वह 13 फरवरी 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

अधिकारियों द्वारा उसकी समस्या का उचित समाधान किया जाएगा। जनसुनवाई के बाद महिला बंदीगृह, बालिका/महिला गृह और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page