वाराणसी
आगे चल रही ट्रक में डीसीएम ने मारी टक्कर चालक की मौंत
वाराणसी| लोहता थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर खेवसीपुर गांव के सामने बुधवार की रात में आगे चल रही ट्रक में डीसीएम पिछे से टकरा गई ।जिससे चालक की मौंत हो गया । सूचनापाकर पुलिस मौंके पर पहुंची। किसी तरह से चालक के शव.को.बाहर.निकाल कर थाने लेआई परिवार के लोगों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के.लिए भेज दिया।
आजमगढ़ के बरदह थाने के भगवती पुर गांव का निवासी गोपाल सरोज 46 वर्ष बुधवार की रात में रेनूकोट से अपनी डीसीएम पर टायर का पावडर लादकर मेरठ जा रहा था। सुबह चार बजे रिंग रोड खेवसीपुर गांव के सामने पहुंचा था । तभी आगे जा रही ट्रक का अगला टायर फट गया। जिससे वह ट्रक अनियंत्रित हो गया। और ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। तेज रफ्तार से चल रही डीसीएम ट्रक में जाकर पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया। आवाज इतनी तेज थी की आस पास के लोग मौंके पर आ गये । लोगो ने तत्काल घटना की सूचना लोहता पुलिस को दिया सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीएम मे फंसे चालक को बाहर निकाला तब तक उसकी की मौंत हो चुकी थी। उसके पास मिले मोबाईल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया । सूचना मिलते ही परिवार के लोग लोहता थाने पर आ।गये। मृतक गोपाल सरोज के दो बेटे आकाश और भोला एक बेटी निकिता है। पत्नी सुनिता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
