Connect with us

वाराणसी

आगामी रंगभरी एकादशी, होली व शब-ए-बारात त्यौहार के दृष्टिगत सीपी व जिलाधिकारी ने की गोष्ठी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुधा अशोक जैन एवं जिलाधिकारी वाराणसी एस. राजलिंगम द्वारा कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में आगामी रंगभरी एकादशी, होली व शब-ए-बारात त्यौहार के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध संतोष कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त काशी जोन रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन विक्रान्त वीर, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा एवं अभिसूचना सूर्यकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन मनीष कुमार शांडिल्य, मण्डलाधिकारी आशुतोष तिवारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर गुलाब चन्द्र, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्या, नगर स्वास्थ अधिकारी डा0 एन0 पी0 सिंह, अनूप सक्सेना अधीक्षण अभियन्ता विद्युत प्रथम, अनिल कुमार वर्मा अधीक्षण अभियन्ता विद्युत द्वितीय, मुख्य चिकित्साधिकारी संदीप चौधरी, सचिव जलकल सिद्धार्थ कुमार, अग्निशमन अधिकारी राम लखन चौहान एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली प्रतीक कुमार समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे ।

Loading...

उक्त गोष्ठी के दौरान कमिश्नरेट वाराणसी में रंगभरी एकादशी होली एवं शब-ए- बारात त्यौहार के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि उक्त त्यौहार को आपसी सामंजस्य स्थापित कर सकुशल सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page