Connect with us

वाराणसी

आगामी त्यौहार होलिका दहन, होली तथा शब-ए-बरात को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी आहूत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: संतोष कुमार सिंह अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी की अध्यक्षता में आर0एस0 गौतम पुलिस उपायुक्त जोन-काशी कमिश्नरेट-वाराणसी द्वारा थाना आदमपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगामी त्यौहार होलिका दहन, होली तथा शब-ए-बरात को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी आहूत की गयी । जिसमें एडीएम वाराणसी, जोनल नगर निगम, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली प्रतीक कुमार, प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा, प्रभारी निरीक्षक आदमपुर, प्रभारी निरीक्षक रामनगर, प्रभारी निरीक्षक रामनगर,सम्भ्रांत नागरिकगण/विभिन्न समाज संगठन के पदाधिकारी, पार्षद/पूर्व पार्षद,पीस कमेटी के सदस्य जमाल अंसारी, इम्तिआज, छोटेलाल जायसवाल आदि तथाहोलिका दहन व होली जुलूसों के आयोजकगण मौजूद रहे, बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा निम्न निर्देश दिए गयेः-
पुलिस उपायुक्त काशी-जोन द्वारा काशी वासियों से यह भी अपील की गयी कि परंपरागत स्थलों पर ही होलिका दहन करें व परंपरागत जुलूस ही निकालें तथा जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकालें जाएं।
आगामी होलिका दहन, होली व शब-ए-बरात के त्यौहार पर नागरिकों से किसी प्रकार के नशे का सेवन न करने तथा किचड़ व केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करने की अपील की गयी ।
आगामी होली के त्यौहार के दृष्टिगत महिलाओं के साथ छेड़खानी आदि की घटनाएं कारित न हो तथा अन्य समुदाय के स्थलों पर रंग व गुलाल न फेंकने की अपील करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार का उत्सव मनाये जाने के दृष्टिगत बैठक में मौजूद समस्त समाज संगठन के पदाधिकारी व जुलूस के आयोकगणों से अपील की गयी ।
होलिका दहन कमेटी द्वारा अपने स्वयं सेवको को पहचान पत्र देकर कार्यक्रम में तैनाती की जाए तथा स्वयं सेवकों को होली जुलूस के आगे-पीछे व दाएँ-बाएँ तैनात करेंगें ।
कोई भी संदिग्ध वस्तु/सूचना मिलने पर तत्काल सम्बन्धित थानाध्यक्ष व सहायक पुलिस आयुक्त को करेंगें करायेंगे ।
बैठक में जुलूस के आयोजकगण को अवगत कराया गया कि जुलूस में हाथी का प्रयोग किया जाना वर्जित है तथा अपील किया गया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार सेहाथी का प्रयोग न करें ।
पुलिस उपायुक्त काशी-जोन द्वारा नागरिकों से अपील की गयी कि सोशल मीडिया/अन्य माध्यमों से नफरत व द्वेष फैलाने वाले अफवाहों से बचें तथा स्वयं भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार को कोई मैसेज न भेजे जिससे कानून व्यवस्था के प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पाये । सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ।
सम्भ्रांत नागरिकगण/विभिन्न समाज संगठन के पदाधिकारी से यह अपील की गयी कि होलिका दहन तथा होली बारात व शब-ए-बरात त्यौहारको शांति पूर्वक मनाये जिससे किसी प्रकार से कानून व्यवस्था संबंधित समस्या उत्पन्न न हो ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page