Connect with us

पूर्वांचल

आइजीआरएस के निस्तारण मामले में केराकत तहसील ने रचा इतिहास

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के डीएम रविंद्र कुमार ने उप जिलाधिकारी सुनील कुमार को दी बधाई

जौनपुर। जनपद के केराकत तहसील में एसडीएम सुनील कुमार को चार्ज लिए लगभग 6 महीने होने वाले हैं और इस 6 महीने के दौरान तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना आइजीआरएस निस्तारण मामले में पूरे प्रदेश में केराकत तहसील को लगातार दूसरी बार नंबर वन पर लाकर जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

वहीं केराकत एसडीएम सुनील कुमार की देखरेख में जून महीने में भी केराकत तहसील आइजीआरएस निस्तारण मामले में पहले नंबर पर रही। पूरे प्रदेश में जुलाई महीने में आइजीआएस के निस्तारण में पूरे प्रदेश में नंबर एक स्थान प्राप्त किया है। जिसको देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने केराकत तहसील के एसडीएम सुनील कुमार और अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दिया है।

बता दें कि, जब से एसडीएम सुनील कुमार ने केराकत तहसील का कार्यभार ग्रहण किया है तब से लगातार जन समस्याओं का निस्तारण होने से शिकायतों में कमी आयी है। वहीं फरियादी भी एसडीएम सुनील कुमार व उनके देखरेख में अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्य शैली से संतुष्ट दिखे।

वही इस संबंध में जब एसडीएम सुनील कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर शासन की महत्वाकांक्षी योजना आईजीआरएस निस्तारण मामले में केराकत तहसील लगातार जून और जुलाई महीने में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह केराकत तहसील के अधिकारीओं एवं कर्मचारियों के सहयोग का ही परिणाम है जिससे जनता को इसका लाभ भी मिल रहा है।

Advertisement

वहीं लगातार दूसरी बार पूरे प्रदेश में नंबर एक आने पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि लगातार अधिकारियों कर्मचारियों के साथ आइजीआरएस निस्तारण के मामले में समीक्षा बैठक कर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किए जाने से पूरे प्रदेश में केराकत तहसील लगातार दूसरी बार नंबर एक स्थान प्राप्त किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page