Connect with us

मिर्ज़ापुर

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, आमजन ने भी किया श्रमदान

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद मीरजापुर की ओर से नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान महावीर पार्क और फतहा गंगा घाट पर संचालित हुआ।

इस पहल में वार्ड के पार्षद, अधिशासी अधिकारी, सफाई एवं स्वच्छता विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता निभाई।सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर के निकायों में महिला सशक्तिकरण के साथ अन्य जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से यह जयंती मनाई जा रही है।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी ने मिलकर घाट और पार्क की साफ-सफाई कर श्रमदान किया। साथ ही नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

Advertisement

अभियान में पार्षद नीरज गुप्ता, शशिधर साहू, मनोज सेठ, संजय सिंह, करन मलिक, सलमान, मनोज अली, सिराज अली और एसबीएम टीम सहित कई कर्मचारी एवं स्थानीय लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page