Connect with us

वाराणसी

असि नदी के लिए प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार करेगा आईआईटी बीएचयू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में असि नदी के जीर्णोद्धार के लिए एक बैठक वीडीए में आयोजित की गई जिसमें ड्रॉइंग, डिजाइन और डीपीआर तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में आईआईटी बीएचयू के तकनीकी सदस्यों के साथ परियोजना की समीक्षा की गई और प्राइमरी इंस्पेक्शन रिपोर्ट तैयार करने की योजना बनाई गई।

डीपीआर तैयार करने के लिए नगर निगम, जल निगम और तहसील से आवश्यक डेटा प्राप्त करने के लिए पत्र भेजे गए।

Loading...

इस डेटा में असि नदी के किनारे की जमीनों का स्वामित्व, जलनिकासी और अन्य संबंधित जानकारी शामिल होगी। बैठक में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिशिर गौर, प्रो. डॉ. अनुराग ओहरी, प्रोफेसर डॉ. मेधा झा, वीडीए के अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा और सहायक अभियंता शिवाजी मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page