Connect with us

अपराध

अश्लील फोटोग्राफ फेसबुक पर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आवेदिक शिल्पा (काल्पनिक नाम) द्वारा साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट वाराणसी मे एक प्रार्थनापत्र इस आशय से प्रस्तुत किया गया कि उनके नाबालिक पुत्री का अश्लील कूटरचित फोटोग्राफ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वायरल किया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है । उक्त प्रार्थनापत्र के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं अपराध/वरूणा जोन) अमित कुमार तथा अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) टी0 सरवणन द्वारा उक्त प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना साइबर क्राइम कमि0 वाराणसी पर मु0अ0सं0 27/2023 धारा 507, 509, भादवि व 66, 66सी0, 67बी0 आई0टी0 एक्ट तथा 11/12 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।
उपरोक्त प्रकरण मे जांच एवं विवेचना के क्रम मे घटना मे संलिप्त अभियुक्त सुशांत कुमार सिंह पटेल पुत्र सभापति सिंह निवासी नौगरहा, विशुनपुरा, पचेवारा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर का नाम प्रकाश मे आया, जिसको थाना साइबर क्राइम कमि0 वाराणसी द्वारा पड़ाव टैक्सी स्टैंड जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के पास से घटना मे प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद कर अभियुक्त न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page