Connect with us

वाराणसी

अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर वीडीए का चला बुलडोजर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रोहनिया थाना क्षेत्र के पहाड़ी यादव बस्ती के पास 140 बिस्वा जमीन पर बिना स्वीकृति के प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे वीडीए की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि अशोक वर्मा और उनके साझेदार सात बीघे जमीन पर बिना लेआउट पास कराए अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। मौके पर पहुंची वीडीए की प्रवर्तन टीम ने बाउंड्री गिराकर लाउडस्पीकर के जरिए चेतावनी दी कि बिना अनुमति प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

इसके अलावा, भेलूपुर थाना क्षेत्र के गौरीगंज में बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण हो रहा था। आशुतोष उपाध्याय और अन्य लोगों द्वारा बनाए जा रहे इस भवन को जोनल अधिकारी संजीव कुमार की टीम ने सील कर दिया और पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया।

Loading...

इसी तरह, कैंट थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन चर्च कंपाउंड के पास भी अवैध निर्माण किया जा रहा था। ज्योति केशरी बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के निर्माण कर रही थीं। जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्र की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को बंद कराया गया और संबंधित हिस्से को सील कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

वाराणसी में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर वीडीए की यह सख्त कार्रवाई यह साफ संकेत देती है कि बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण कार्यों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page