Connect with us

वाराणसी

अवधेश राय हत्याकांड में पंचायतनामा के साक्षी की हुए गवाही

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट प्रदीप कुमार

वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) कोर्ट में विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड में बुधवार को तत्कालीन विवेचक व पंचायतनामा के गवाह उदयभान सिंह की गवाही विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी पत्नी के बीमार होने के चलते उन्हें लेकर दिल्ली गए होने के कारण गवाह से जिरह की कार्यवाही पूर्ण नहीं कि जा सकती है। ऐसे में कोई अन्य तिथि नियत करने के अदालत से मांग की गई। अदालत ने बचाव पक्ष के प्रार्थना पत्र पर जिरह के लिए चार नवंबर की तिथि नियत कर दी। इस दौरान अदालत में मामलें के आरोपी मुख्तार अंसारी विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बांदा जेल से पेश हुए। अदालत में गवाही के वादी के अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह एवं एडीजीसी ज्योति शंकर उपाध्याय भी मौजूद रहे।

Loading...

बता दें कि 3 अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र में स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने मुख्तार अंसारी,पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page