Connect with us

वाराणसी

अयोध्या मैदान से हुआ समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान का शुभारंभ

Published

on

वाराणसी 3 जुलाई लोक सभा चुनाव के पूर्व समाजवादी पार्टी गाॅव खेत खलिहान से लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाकर जोड़ने के अभियान मे लग गई है समाजवादी पार्टी महानगर की ओर आज कैन्ट विधान सभा मे सदस्यता अभियान के तहत लोगो को समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाया गया। आज भगवान राम की तपस्थली अयोध्या मैदान ( रामनगर) से शुरुआत की गई सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं कैन्ट विधान सभा की पूर्व प्रत्याशी रही एवं सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव के नेतृत्व मे आज अयोध्या मैदान ,ठिठोरी महाल, गोलाघाट,रामपुर,कुतूल पुर,सीहावीर,मछरअट्टा, वारीगढही,प्राचीन रामनगर आदि इलाको मे समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाया गया। निःसपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान क्रम लगातार जारी रहेगा एवं सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने के लिए सभी विधान सभाओ मे वार्ड से लेकर बूथ तक लोगो को सदस्य बनाया जाएगा ।समाजवादी पार्टी का सदस्य बनने वालो मे प्रमुख रूप से
इस्तियाक अहमद ( पूर्व पार्षद), संजय यादव ( पूर्व पार्षद) ,मणि शंकर शर्मा,( पार्षद), श्याम लाल यादव ( पूर्व पार्षद),विवेक कहार( पूर्व पार्षद) ,सुजीत सिंह( पूर्व अध्यक्ष) ,डॉ अजीत यादव, श्याम लाल यादव( पूर्व पार्षद) ,जवाहर मौर्य ( पूर्व पार्षद), जावेद खान फहीम खान विनोद यादव, आरती यादव , राजू सोनकर ( पार्षद) आदि लोग सदस्य बानाए गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page