चन्दौली
अयोध्या धाम के लिए डैडीज स्कूल की निःशुल्क बस रवाना, 14वीं बार सेवा का विस्तार
चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल बिशुनपुरा, कांटा जनपद चंदौली की सामाजिक एवं धर्मार्थ पहल के अंतर्गत निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा योजना वाली वातानुकूलित ट्रैवेलर बस विद्यालय के प्रांगण से शनिवार को चौदहवीं बार अयोध्या धाम तीर्थस्थल के लिए रवाना हुई।
LTP कैलकुलेटर के आविष्कारक एवं शेयर मार्केट तथा आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉक्टर विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में संचालित सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट तक के इस विद्यालय से इस निःशुल्क बस सेवा का मासिक संचालन किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम डी डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर डॉक्टर विनय प्रकाश तिवारी ने भगवान श्रीराम को “मर्यादा पुरुषोत्तम” बताते हुए कहा कि उनका जीवन हमें अनुशासन, त्याग, सत्य और कर्तव्य पालन की सर्वोच्च सीख देता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाली एक आध्यात्मिक साधना है, जहां से व्यक्ति संस्कार और मर्यादा सीखकर लौटता है।
इस अवसर पर सर्वश्री बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, राहुल पाण्डेय (मनीष), नीरज दूबे, राजकुमार गिरी, लालजी गिरी, मिलन तिवारी, अखिलेश तिवारी, सनद पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, बृजेश सिंह, सन्दीप कुमार, विद्याधर पाण्डेय, चंद्रशेखर दुबे, देवदत्त त्रिपाठी, बलवंत सिंह, कन्हैया सिंह, सीताराम गिरी, हिमांशु गिरी एवं शिवम गिरी के अतिरिक्त विनीत दुबे, सुमित वर्मा, अमित शुक्ला, पवन तिवारी, रवि पाण्डेय तथा पुष्पा गिरि सहित विद्यालय टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की सराहना की और इस पहल के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
आपको अवगत करा दें कि यह निःशुल्क तीर्थयात्रा बस पूर्व में अयोध्या के अतिरिक्त मथुरा भी जा चुकी है और भविष्य में इसके माध्यम से अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
