Connect with us

वाराणसी

अयोध्या के दीपोत्सव के बाद भव्य-दिव्य होगी काशी की देव दीपावली

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

आस्था व अध्यात्म के जरिये भी उत्तर प्रदेश को समृद्ध कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

घाट की ऐतिहासिक दीवार पर होगा साउंड एंड लाइट शो,पौराणिक काशी को शिव से जोड़ने वाली कथा सुनेंगे पर्यटक

चेत सिंह घाट पर कई बार दिखाया जाएगा 20 मिनट का यह शो

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दीपोत्सव के बाद काशी की देव दीपावली को भी भव्य बनाएंगे। काशी के ऐतिहासिक घाटों की दीवारों पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन 
होलोग्राफिक शो के माध्यम से धर्म का व्याख्यान होगा। पर्यटक पौराणिक काशी को शिव से जोड़ने वाली कथा भी सुनेंगे। लगभग 25 से 30 मिनट का यह शो चेत सिंह घाट पर कई बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर आने वाले सभी श्रद्धालु शो देख सकें। 

Advertisement

27 नवंबर को विश्व विख्यात देव दीपावली के अवसर पर योगी सरकार काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों के पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटों को रोशन करेगी। इस वर्ष घाटों के किनारे 11 लाख दीयों से रोशन होंगे। इसके साथ ही काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेगी। पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि  काशी के चेत सिंह घाट पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन
होलोग्राफिक शो आयोजित होगा। पौराणिक काशी को शिव से जोड़ते हुए शो दिखाया जायेगा। एक शो लगभग 25 से 30 मिनट का होगा, जो कुछ अंतराल में कई बार दिखाया जाएगा। पर्यटकों को संगीत की ध्वनि के साथ लेज़र और लाइट्स का अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि देव दीपावली पर काशी में गंगा घाटों पर 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। इनमें एक लाख दीए गाय के गोबर से बने होंगे। रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का भी आयोजन किया जायेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page