Connect with us

चन्दौली

अमावल गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, ग्रामीणों से मिलकर सुनी समस्याएं

Published

on

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के अमावल गांव में बीती देर रात पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न विकास कार्यों की मांग पर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही, भाजपा नेता सौरभ सिंह ‘छोटू’ को नवदाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।

शनिवार की देर रात जब डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय अमावल गांव पहुंचे, तो सौरभ सिंह ‘छोटू’ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और गांव के विकास को लेकर अपनी मांगें रखीं। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें गांवों को हाईटेक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, इसके लिए हम सभी निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा, “मैं इस गांव में पहली बार आया हूं। यहां जो अपनत्व और स्नेह मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं। गांव में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।”

Advertisement

इसके बाद वे भाजपा नेता सौरभ सिंह ‘छोटू’ के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने विवाह की शुभकामनाएं दीं और सादगीपूर्ण भोजन भी ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, रामाश्रय सिंह, श्यामसुंदर सिंह, भानु प्रताप सिंह, पिंटू सिंह, कुमुदबिहारी सिंह, विजय जायसवाल, अमल सिंह, दीपू सिंह, अभय सिंह ‘भोलू’, गौरव सिंह ‘गोलू’ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa