Connect with us

वाराणसी

जवानों के सम्मान में बड़ागांव में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा सैलाब

Published

on

वाराणसी। देश के वीर शहीदों और सैनिकों के सम्मान में बुधवार को बड़ागांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत रामजानकी मंदिर से हुई, जिसमें महंत अवधूत गिरी महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा पूरे कस्बे में देशभक्ति का संदेश फैलाती हुई निकली।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू ने कहा, “देश की संप्रभुता पर कोई आंख उठाएगा, तो वह इतिहास में नहीं, मिट्टी में मिलेगा। इसका प्रमाण है सिंधूर ऑपरेशन।”

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जे.पी. दुबे, प्रधान अतुल सिंह, संजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष अशोक गौतम सहित कई गणमान्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त आशीष सिंह, रमेश पटेल, ओ.पी. पटेल, जीतू मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, सुरेश उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, अजय तिवारी, मनीष सिंह, जितेंद्र सेठ, और बेलवां के अतुल रावत की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

Advertisement

समापन पर देशभक्ति गीतों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa