Connect with us

मिर्ज़ापुर

अपना दल एस की मासिक बैठक संपन्न

Published

on

पंचायत चुनाव में जीत के लिए संगठन मजबूती पर जोर

मिर्जापुर। अपना दल (एस) की मासिक बैठक शुक्रवार को रेलवे स्टेशन दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने पथरहिया स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की, जबकि मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और विशिष्ट अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल उपस्थित रहीं।

बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी, लेकिन जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन और स्वयं को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों के अनुसार बूथ स्तर तक मजबूती से कार्य करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को सशक्त करने का आह्वान किया।

Advertisement

विधायक रिंकी कोल ने पार्टी की नीतियों और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पार्टी की विचारधारा को प्रसारित करने का आग्रह किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पंचायत चुनाव में 100% जीत के लक्ष्य पर काम करने की अपील की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का झंडा और बैनर लगाने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान 10 नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें जिलाध्यक्ष ने पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी स्व. कैलाश सुनकर के निधन पर सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

बैठक में राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, प्रदेश अध्यक्ष (किसान मंच) वंश नारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, व्यापार मंच उपाध्यक्ष दुखरन सिंह, आईटी मंच उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल, बौद्धिक मंच उपाध्यक्ष रामबली सिंह पटेल, पंचायत मंच सचिव सूर्यप्रकाश सिंह सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने इसकी जानकारी साझा की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page