वाराणसी
अनुपस्थित सात आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने का नोटिस
Loading...
Loading...
अन्यथा होगी एफआईआर की कार्यवाही
Loading...
रिपोर्ट - मनोकामना सिंह
वाराणसी। नगर निगम निर्वाचन भेलूपुर जोन में बीएलओ की ड्यूटी के लिए स्वामी विवेकानन्द शिक्षा संस्थान मछरहटा की रीता, श्री राम एकेडमी रामपुर क0सं03 की सविता सिंह, प्राथमिक पाठशाला नगवां क०सं०1 की रेखा श्रीवास्तव, प्राथमिक पाठशाला दुर्गाकुण्ड क०सं04 की राखी सिंह, कमच्छा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय क0सं02 की राजकुमारी, 574 नगर निगम सफाई चौकी तिलभाण्डेश्वर पार्क 1 की मंजू गुप्ता व बी०एन०एस० शिक्षा संस्थान नरिया क०सं०4 की तारा देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को ड्यूटी हेतु नामित किया गया हैं। जिनके द्वारा बार-बार सूचना के बावजूद अभी तक चार्ज नहीं लिया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए अपर नगर मजिस्ट्रेट- प्रथम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध एफआईआर की कार्यवाही हेतु नोटिस जारी की गई हैं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी हेतु नामित उक्त बीएलओ तुरंत कार्यभार ग्रहण करें अन्यथा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर अनुशासनात्मक कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
