Connect with us

चन्दौली

अनियंत्रित ऑटो से बचने के प्रयास में फिसली बाइक, महिला घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बरहनी (चंदौली)। सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर दीक्षित नगर के पास शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में बरिला गांव निवासी 25 वर्षीय आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि आरती अपने भाई के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल कर गिर गई।

Loading...

राहगीरों ने तुरंत आरती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बरहनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क पर अनियंत्रित वाहनों की आवाजाही को लेकर नाराजगी देखी गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page