Connect with us

मऊ

अधिवक्ता एक्ट में संशोधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, संघ ने किया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन (मऊ)। सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता एक्ट में संशोधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। अरुण कुमार त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता एक्ट में संशोधन से उनके अधिकारों पर असर पड़ेगा और यह उनके खिलाफ होगा।

उन्होंने बताया कि अगर संशोधन लागू हुआ तो अधिवक्ता गलत आदेश या जनादेश के खिलाफ कार्य बहिष्कार का प्रस्ताव भी नहीं रख सकेंगे और उन्हें 35 ए के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Loading...

यह संशोधन पूरी तरह से अधिवक्ताओं के खिलाफ है और अधिवक्ता संघ इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।मंत्री बीरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि इस संशोधन में वकीलों पर तीन लाख तक का जुर्माना, गलत रिपोर्ट देने पर पचास हजार तक का जुर्माना और वकीलों को निलंबित करने का प्रावधान रखा गया है, जो अधिवक्ताओं के हित में नहीं है।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय, सतीराम यादव, तारिक जमील, कृष्ण मुरारी सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने एक्ट की कमियों को लेकर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजय यादव, अविनाश मल्ल, योगेश कुमार, शिवप्रकाश सिंह, बजरंगी पाण्डेय, रत्निल पाण्डेय और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page