Connect with us

राज्य-राजधानी

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार, सास-साला प्रयागराज से दबोचे गये

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर/बेंगलुरु। अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने बताया कि अतुल सुभाष की पत्नी, निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से जबकि सास निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर बेंगलुरु लाया गया और बाद में उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बेंगलुरु में 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा झूठे मामलों में फंसाने और लगातार उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के अन्य सदस्य उनकी जिंदगी में लगातार समस्या उत्पन्न कर रहे थे, जिससे वह मानसिक दबाव में थे।

अतुल ने अपनी मौत से पहले करीब डेढ़ घंटे का वीडियो और 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी की विफलताओं, साथी की लालच, षड्यंत्र और कानूनी भ्रष्टाचार की खामियों को उजागर किया था।

मराठाहल्ली पुलिस ने विकास कुमार की शिकायत के आधार पर निकिता सिंघानिया सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने निकिता सिंघानिया, उनकी मां, भाई और चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी से यह मामला अब पुलिस के अधीन है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page