Connect with us

दुर्घटना

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के मेंहदीगंज के रिंग रोड स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे लगभग 42 वर्षीय एक अज्ञात महिला रिंग रोड स्थित मेंहदीगंज ओवरब्रिज से पैदल गुजर रही थी। इसी दौरान रखौना से हरहुआ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अत्यंत भयावह था। घटना के बाद सड़क पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा, जिससे स्थिति और विचलित करने वाली बन गई। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page