Connect with us

अपराध

अज्ञात परिस्थितियों में युवती ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

गाज़ीपुर। जनपद के नंदगंज थानाक्षेत्र के रठौली में एक युवती ने सोमवार की शाम 4 बजे कमरे के सीलिंग फैन से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब मृतका की बहन ने उसे इस हाल में देखा तो शोर मचाया जिसके बाद लोग जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, रठौली क्षेत्र की शीला कुमारी (22 वर्षीय ) पुत्री राधेश्याम बिंद ने सोमवार की शाम को परिजनों को बताया कि वो आराम करने के लिए कमरे में जा रही है। कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहन प्रमिला आदि परिजन खेत से लौटे और कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दिया तो कोई जवाब नहीं मिला।

Loading...

काफी देर होने के बाद जब शीला अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तब परिजनों को संदेह हुआ तो कमरे में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। शीला फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने किसी तरह अंदर जाकर आनन फानन में उसे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद बहन सहित मृतका की मां रजवंती और भाई आशीष का रो-रोकर बुरा हाल था दोनों एकदम बेसुध स्थिति में हो गए थे। मृतका के पिता राधेश्याम दर्शन करने के लिए अयोध्या गए थे, उन्हें भी सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page