वाराणसी
अखिल भारत हिंदू महासभा ने हस्ताक्षर अभियान के तहत 10 करोड़ हस्ताक्षर किया पूरा
वाराणसी| अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ गीता रानी ने मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में पत्रकार वार्ता में बताया कि वाराणसी में हिंदू राष्ट्र समर्थन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ 10 जुलाई को सिगरा स्थित एक होटल से शुरू हुआ और यह अभियान मंदिर और आश्रम मे चल रहा है। उन्होंने बताया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनवाने के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा चलाए जा रहे 10 करोड़ हस्ताक्षर अभियान से पूरा देश जुड़ गया है अखिल भारत हिंदू महासभा और बजरंग सेना अंतिम सांस तक इस पवित्र कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में संघर्ष करेगी।
वही हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हस्ताक्षर अभियान समिति के संयोजक तथा जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हम अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ की नगरी में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार की श्रीमद् भागवत कथा के दौरान हिंदू महासभा की टीम ने विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाकर लाखों लोगों को हिंदू राष्ट्र बनाने के पवित्र कार्य से जोड़ा है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से नितिन उपाध्याय, डॉ गीता रानी, डॉ अनुज प्रकाश, निशा श्रीवास्तव, अमृता राय, नीता सिंह, सौम्यक सोनी, एवं रोहित सेठ उपस्थित रहे।
