वाराणसी
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा आज सिगरा स्थित भारत माता मंदिर के गेट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के शहीदों एवं सफाई मजदूरों के हक अधिकार के सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम हाथों में मोमबत्ती जलाकर देश के शहीदों व कोरोना काल के समय अपने कार्यों को करते हुए सफाईकर्मी, डॉक्टर, पुलिस एवं अन्य लोग जो शहीद हुए हैं उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया तथा भारत माता की जय भारतीय संविधान जिंदाबाद बाबा साहब अमर रहे का नारा भी लगाया गया सभा को संबोधित करते हुए पूर्वांचल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद एडवोकेट ने कहा कि संघ सफाई मजदूर के हक अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित है जब तक संघ सफाई मजदूरों का अधिकार नहीं दिला देता तब तक संघर्ष करता रहेगा एडवोकेट गोपाल प्रसाद ने कहा कि वाराणसी नगर निगम सहित पूर्वांचल में आउटसोर्सिंग सफाई मजदूर एवं संविदाकर्मियों द्वारा बहुत सफाई का कार्य किया जा रहा है लेकिन अभी तक इन सफाई मजदूरों को ईपीएफ नंबर व ईएसआई कार्ड एवं कंपनी द्वारा नियुक्ति पत्र तक नहीं दिया गया संविदा सफाई कर्मचारियों का सन् 2013 में शासनादेश जारी होने के बावजूद अभी तक उसका ईपीएफ नंबर व ई एस आई कार्ड नहीं दिया गया आए दिन मजदूर सफाई साथियों का शोषण किया जाता है संकल्प सभा में मुख्य रूप से अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल प्रसाद वाराणसी मंडल अध्यक्ष राज कुमार वाराणसी जिला अध्यक्ष एडवोकेट धीरू कुमार एडवोकेट दूधनाथ एडवोकेट राजेश भारती के नागवंशी पवन कुमार दिलीप कुमार राम तीरथ राजू मौर्य बिरजू दिलीप भारती माया देवी सुभद्रा देवी रूपा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
