Connect with us

Uncategorized

अंधरापुल हुआ सीताराम द्वार, राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अयोध्या में भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर काशी को भी सौगात मिली है। धार्मिक नगरी काशी में वर्षों पुराने अंधरापुल का नाम बदलकर अब सीताराम द्वार कर दिया गया है।

यूपी सरकार के स्टाम्प व पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्राण प्रतिष्ठा वाले ही दिन काशी के अंधरापुल को सीताराम द्वार के नाम से लोकार्पित किया जिसे लेकर काशीवासियों में काफी उत्साह रहा। इस दौरान चारों ओर जय श्रीराम के नारे भी लगे।

Loading...

राज्यमंत्री ने कहा कि, जिस तरीके से हम सब के आराध्य प्रभु श्रीराम का अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुआ, तो काशी भी एक उत्सव मना रहा है क्योंकि शिव के आराध्य राम और राम के आराध्य शिव हैं। इसे देखते हुए अंधरापुल का नाम सीताराम द्वार किया गया है। इससे बनारस आने वाले पर्यटक गर्व महसूस करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page