अपराध
अंतर-जनपदीय गैंग के एक शातिर लूटेरा चितईपुर पुलिस के शिकंजे में, एक मोटरसाइकिल, पीली धातु के गहने व 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-काशी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन-काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थानाध्यक्ष के पर्यवेक्षण में उ0नि0 अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी चितईपुर कमि0 वाराणसी पुलिस बल के साथ देखभाल चौकी क्षेत्र व रात्रि ग्रस्त हेतु गौतम नगर मोड़ पर थे तभी मुखबिर खास व विकसित सूत्रों से ज्ञात हुआ कि थाने पर पंजीकृत मुकदमें से संबंधित लुटेरों के मिलने की संभावना है इस पर उ0नि0 उपरोक्त पता रसी सुराग रसी करते हुए अखरी बाई पास पर आया जहां पर चौकी प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार मय हमराह थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी गश्त चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन पतारसी सुरागरसी अभियुक्तगण में अखरी बाईपास से आर्यन स्कूल के पास से एक अभियुक्त सतवीर S/O राजकरन बावरियाँ निवासी अहमदगण थाना झीझान जनपद शामली उ0प्र0 उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तारी किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
