Connect with us

गोरखपुर

अंतरराष्ट्रीय पहलवान अंशिका यादव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के जमौली बुजुर्ग गांव की 17 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पहलवान अंशिका यादव को खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम होटल हयात रीजेंसी में आयोजित हुआ।समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अंशिका यादव को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर अंशिका ने अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Loading...

अंशिका यादव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश कुश्ती अध्यक्ष  दिनेश सिंह के मार्गदर्शन तथा अपने कोच रमाकांत और श्यामपाल  को दिया। उन्होंने कुश्ती की तैयारी स्वर्गीय  ज्ञान सिंह व्यायामशाला,चतुर बंदूआरी में की है, जहां लगातार अभ्यास और प्रशिक्षण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।अंशिका यादव की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page