Connect with us

पूर्वांचल

वाराणसी: पूर्व सीएम अखिलेश यादव का एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार रात सवा दस बजे एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जौनपुर के मड़ियाहूं स्थित जनसभा कार्यक्रम के बाद लखनऊ जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश से मुलाकात को आतुर सपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।

Loading...

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर सपा, अपना दल कृष्णा गुट और सुभासपा के नेता भी पहुंच गए। नारेबाजी और कार्यकर्ताओं के उत्साह के आगे एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानियां हुई। हालांकि मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ कमांडेंट अजय कुमार ने स्थिति को नियंत्रित किया। आगमन के दौरान पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा सहित कई नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page