Connect with us

अपराध

वाराणसी: जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया यातायात माह का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। यातायात लाइन में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह के अध्यक्षता में नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाए जाने के संकल्प का शुभारंभ किया गया। यातायात माह के दौरान पूरे माह प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

Loading...

श्री सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन आप लोग न करें, उनका पालन करें क्योंकि वाहन चलाते समय सड़कों पर काफी दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों की जान भी जाती है। वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट पहनकर चलें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें। उन्होंने वाहन चालकों से सीट बेल्ट/हेलमेट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय हेडफोन या मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page